इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर निवासी भारतीय सेना के मेजर हमज़ा आरिफ का राजस्थान के जैसलमेर में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। गुरुवार देर रात ड्यूटी से लौटते समय सेना की एसयूवी सड़क पर आए एक ऊंट से टकराकर कई बार पलट गई। हादसे में मेजर हमज़ा की मौत हो गई, जबकि दो सैन्य अधिकारी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि 31 वर्षीय मेजर हमज़ा आरिफ पिछले करीब नौ वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे थे। उनका विवाह लगभग एक माह पहले ही हुआ था। परिवार में माता-पिता और तीन बहनें हैं। उनके पिता आरआर कैट से सेवानिवृत्त हैं और राजेंद्र नगर क्षेत्र में निवास करते हैं।
परिजनों के अनुसार, मेजर हमज़ा का पार्थिव शरीर शनिवार को इंदौर लाया जाएगा, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मेजर हमज़ा के निधन की खबर से इंदौर में शोक की लहर है।

0 Comments