EKYC नहीं कराई तो महंगा मिलेगा गैस सिलेंडर

 



प्रदेश के उपभोक्ताओं के लिए यह खबर चेतावनी भरी है कि उन्हें अपने गैस कनेक्शन का ईकेवाईसी अनिवार्य रूप से करवाना पड़ेगा। अगर वह ईकेवाईसी नहीं करवाते हैं तो गैस सिलेंडर सस्ता नहीं मिलेगा। बल्कि वह कमर्शियल के दाम में ग्राहकों को उपलब्ध होगा। गैस कंपनियों ने इसके लिए 16 अगस्त की तारीख निर्धारित की है। 

इसमें उपभोक्ता गैस कंपनी के ऐप पर या डीलर के यहां जाकर अपनी ईकेवाईसी करवा सकता है। मध्य प्रदेश में करीब पौने दो करोड़ गैस कनेक्शन है जिसमें से अभी 22.31 प्रतिशत उपभोक्ताओं की ईकेवाईसी होना बाकी है।

Post a Comment

0 Comments