![]() |
| Ai जेनरेटेड इमेज |
भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। सबसे ज्यादा असर पूर्वी मध्य प्रदेश में देखने को मिल सकता है।
IMD के मुताबिक पूर्वी मध्य प्रदेश में 17, 18 और 19 अगस्त को बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 20 और 21 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। 22 अगस्त को भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट है। 18 और 19 अगस्त को गरज-चमक और आकाशीय बिजली का खतरा बना रहेगा। इसके बाद 20 से 23 अगस्त तक पश्चिमी MP के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।
इन इलाकों में ज्यादा असर
पूर्वी MP के रीवा, शहडोल, जबलपुर, डिंडोरी, उमरिया, सीधी, सिंगरौली और आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना ज्यादा है। सोमवार को सीधी और डिंडोरी सहित कुछ जिलों के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी भी सामने आई है।
IMD के भोपाल केंद्र के दैनिक मौसम विवरण के अनुसार पिछले 24 घंटों में रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के अधिकांश स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। भोपाल, ग्वालियर और चंबल संभागों में भी कई स्थानों पर बारिश हुई, जबकि इंदौर और उज्जैन संभागों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई
इंदौर और पश्चिमी MP का क्या हाल?
इंदौर सहित पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना नहीं है। IMD के अनुसार 17 अगस्त को पश्चिमी MP में भारी बारिश, जबकि 18-19 अगस्त को गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। 20-23 अगस्त के बीच फिर भारी बारिश का दौर बन सकता है।
क्यों बदला मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्र में बना निम्न दबाव क्षेत्र मानसून गतिविधि को प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा मानसून ट्रफ की स्थिति और मध्य भारत में बने मौसम प्रणालियों के कारण मध्य प्रदेश में बारिश का दौर सक्रिय हुआ है।
लोगों को सावधानी की सलाह
तेज बारिश के दौरान निचले इलाकों, नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखना जरूरी है। आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचें। खासकर उन जिलों में प्रशासन और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है जहां पहले से अच्छी बारिश हो चुकी है।

0 Comments