भोपाल में 2 करोड़ के लालच में 17 साल के किशोर की हत्या? शरीर का हिस्सा गायब, विदेश भेजने की साजिश का शक


भोपाल। राजधानी में 17 वर्षीय किशोर की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि करीब 2 करोड़ रुपए के लालच में किशोर को निशाना बनाया गया। पुलिस उसके शरीर के एक हिस्से को विदेश भेजने की कथित साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, किशोर 6 अगस्त को इकबाल मैदान क्षेत्र से लापता हुआ था। वह मोती मस्जिद, इकबाल मैदान और आसपास के इलाकों में पेन-कॉपी बेचकर परिवार की मदद करता था। 11 अगस्त को छोटे तालाब के पास उसका शव मिला, जिसकी पहचान परिजनों ने 14 अगस्त को कपड़ों और चप्पलों के आधार पर की।

पुलिस जांच में किशोर के शरीर का एक हिस्सा गायब होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या उसे विदेश भेजने के नाम पर करोड़ों रुपए कमाने की कथित साजिश रची गई थी। मामले में एक नाबालिग समेत करीब 13 संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है।

पुलिस अब हत्या की पूरी वजह, कथित सौदे के पीछे मौजूद लोगों और शरीर के लापता हिस्से का पता लगाने में जुटी है। अधिकारियों के मुताबिक, सभी संभावित एंगल पर जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments