इंदौर में लॉन्च हुआ AI आधारित ‘स्कैनओ’, सेकंडों में होगी मुंह की जांच

 


इंदौर। सूरज विज़न एंड डेंटल सेंटर ने इंदौर में एआई आधारित ओरल हेल्थ स्क्रीनिंग प्लेटफॉर्म ‘स्कैनओ’ लॉन्च किया। इसका उद्घाटन एसीपी क्राइम ब्रांच ने किया।

सेंटर के मुताबिक, स्कैनओ बिना संपर्क के कुछ ही सेकंड में 40 से अधिक ओरल हेल्थ स्थितियों की पहचान करने में मदद करता है और रिपोर्ट व्हाट्सऐप पर भेजी जा सकती है।

इस मौके पर टिशू एआई भी लॉन्च किया गया, जो मुंह के सॉफ्ट टिश्यू में होने वाले शुरुआती बदलावों की पहचान में दंत चिकित्सकों की मदद करता है, ताकि संभावित प्री-कैंसर या कैंसर के मामलों की समय रहते जांच हो सके।

Post a Comment

0 Comments