मांड्या। कर्नाटक के मांड्या जिले में भाजपा विधायक की बेटी ने ड्यूटी पर तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना श्रीरंगपट्टण तालुक के अराठी उक्कड़ा मंदिर में 12 अगस्त को भिमा अमावस्या के दौरान हुई।
शिकायत के मुताबिक, तुमकुरु ग्रामीण सीट से भाजपा विधायक बी. सुरेश गौड़ा की बेटी ऐश्वर्या मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। प्रवेश को लेकर उनकी महिला सब-इंस्पेक्टर सविता पाटिल से बहस हो गई। विवाद के दौरान ऐश्वर्या ने पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें थप्पड़ मारा और सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली।
मामले में महिला पुलिस अधिकारी की शिकायत पर ऐश्वर्या के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। विधायक सुरेश गौड़ा ने विवाद के बाद अपनी बेटी की ओर से माफी मांगी और कहा कि यदि उनकी बेटी ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारा है तो उन्हें इसका खेद है।

0 Comments