इंदौर। सांवेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कंपेल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और माहेश्वरी स्कूल के करीब 1100 विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलें और कॉपियां वितरित कीं।
मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार योजनाएं लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि साइकिल वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई में आर्थिक बाधाएं कम होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर अध्ययन करने और अपने परिवार व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत पदाधिकारी, सरपंच, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

0 Comments