एमपी में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जबलपुर से CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान


जबलपुर। मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी घोषणा की है। जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस वर्ष 10,000 शिक्षकों की भर्ती करेगी। इस भर्ती का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरना और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए लगातार भर्ती प्रक्रिया को गति दे रही है। शिक्षकों की भर्ती से स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी संबंधित विभाग द्वारा जल्द जारी की जाएगी। 

Post a Comment

0 Comments