इंदौर में पानी की टंकी से मिला युवक का शव, छह दिन से था लापता


इंदौर। शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित जबरन कॉलोनी में शनिवार को एक पानी की टंकी से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पप्पू मालवीय, पिता स्व. केशर सिंह मालवीय, निवासी जबरन कॉलोनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पप्पू 25 जुलाई को आखिरी बार दिखाई दिया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शनिवार को टंकी से तेज दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने अंदर झांककर देखा तो शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

शव निकालने के लिए पहले टंकी का फर्श तोड़ा गया, फिर मोटर की मदद से पानी खाली कराया गया। इसके बाद युवक का शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

परिजनों के अनुसार, पप्पू अकेले रहता था। उसकी पत्नी और बेटी कुछ वर्ष पहले उसे छोड़कर चले गए थे। वह पेशे से पेंटर था। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा।

Post a Comment

0 Comments