विधानसभा-1 की बहनों के साथ मंत्री-पूर्व विधायक ने मनाया रक्षाबंधन, कहा- आशीर्वाद में बड़ी शक्ति

 


इंदौर: विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 में गुरुवार को रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बाबा श्री गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय ने क्षेत्र की हजारो बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। इस दौरान बहनों ने दोनों के हाथों पर राखियां बांधीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि रक्षाबंधन स्नेह और प्रेम का पर्व है। उन्होंने कहा कि बहनों के आशीर्वाद में बड़ी शक्ति है, जिससे उन्हें लगातार काम करने की ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की मदद कर उसके चेहरे पर मुस्कान लाना भी बड़ा पुण्य का कार्य है।

आकाश विजयवर्गीय ने भी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका आशीर्वाद देश सेवा के लिए शक्ति का काम करता है।


कार्यक्रम में इंदौर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल का सम्मान किया गया। कई बहनें अपने हाथों से बनाई राखियां लेकर पहुंचीं। कार्यक्रम में गीत-संगीत और भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

रक्षाबंधन समारोह में शामिल हुईं बहनों को उपहार भी दिए गए। इस दौरान पूर्व सांसद मेधराज जैन, आशा विजयवर्गीय, श्रेष्ठा जोशी, अशोक चौहान, गोविंद सिंह पंवार, भूपेंद्र केसरी समेत विधानसभा-1 के भाजपा पार्षद, मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व महिलाएं मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments