इंदौर के 100 सरकारी स्कूलों में लगे वॉटर कूलर और RO, 200 और लगाने की तैयारी

 


इंदौर में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जिले में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई। सांसद शंकर लालवानी और कलेक्टर शिवम वर्मा की मौजूदगी में हुई बैठक में बताया गया कि सांसद निधि और CSR फंड से जिले के सरकारी स्कूलों में 100 से अधिक वॉटर कूलर और RO लगाए जा चुके हैं।

सांसद लालवानी ने जिला शिक्षा अधिकारी को 200 और वॉटर कूलर एवं RO लगाने का प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नागरिकों को पर्याप्त जल उपलब्ध कराने, हैंडपंपों के रखरखाव, वॉटर रिचार्जिंग और प्लंबरों के प्रशिक्षण पर भी जोर दिया।

बैठक में बताया गया कि इंदौर जिले के 595 गांवों में से अधिकांश में जल जीवन मिशन के तहत जल आपूर्ति की जा रही है। वहीं, जिले की 334 ग्राम पंचायतों में कचरा वाहनों से कचरा उठाकर उसका निष्पादन किया जा रहा है। सूखे और गीले कचरे को अलग करने की व्यवस्था के साथ कचरा वाहनों को GPS आधारित निगरानी प्रणाली से जोड़ने का काम भी जारी है।

Post a Comment

0 Comments