इंदौर में वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करना सभी का अधिकार है, लेकिन आंदोलन के दौरान मर्यादा का पालन करना भी उतना ही आवश्यक है।
उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन का उदाहरण देते हुए कहा, "मैंने भी अपने जीवन में कई आंदोलन किए हैं और न जाने कितनी लाठियां खाई हैं।"
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "हमारे देश में लड़कियों को सीता, गीता और गायत्री जैसे नामों से सम्मान दिया जाता है, लेकिन जिन लड़कियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द कहे, उनकी मैं निंदा करता हूं।"

0 Comments