इंदौर से महेश्वर तक गूंजेंगे 'हर-हर महादेव' के जयकारे, विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में निकली भव्य कावड़ यात्रा

 


इंदौर। सावन माह में शिवभक्ति का उत्साह चरम पर है। रविवार को इंदौर से महेश्वर के लिए भव्य कावड़ यात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ रवाना हुई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विधायक गोलू शुक्ला के नेतृत्व में यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों शिवभक्त भगवा वेशभूषा में शामिल हुए। यात्रा के शुभारंभ के दौरान पूरा वातावरण 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारों से गूंज उठा।


यात्रा में शामिल श्रद्धालु पहले महेश्वर पहुंचकर मां नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में भरेंगे। इसके बाद सभी कांवड़िए उज्जैन के लिए रवाना होंगे, जहां भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा के दौरान धार्मिक अनुशासन, भजन-कीर्तन और शिवभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

रास्ते भर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत मंच, जलपान और विश्राम की व्यवस्थाएं की गई हैं। बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग भी इस धार्मिक यात्रा का हिस्सा बने। सावन के पावन महीने में निकलने वाली यह कावड़ यात्रा इंदौर की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है और हर साल हजारों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनती है।

Post a Comment

0 Comments