इंदौर ग्रामीण कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने की कवायद, वानखेड़े की अगुवाई में नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त

 


इंदौर ग्रामीण कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर ग्रामीण जिले के विभिन्न ब्लॉक और उपब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की है। 13 अगस्त 2026 को जारी पत्र में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी की मंजूरी के बाद 17 पदों पर नियुक्तियों की घोषणा की गई।

इंदौर ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के नेतृत्व वाले संगठन में देपालपुर, महू और सांवेर विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत अलग-अलग ब्लॉक व उपब्लॉक की जिम्मेदारी नए पदाधिकारियों को दी गई है।

देपालपुर ब्लॉक की जिम्मेदारी राजेश बड़वाया, गौतमपुरा की मोहन चौधरी और हातोद उपब्लॉक की सुनेर सिंह सोलंकी को दी गई है। वहीं महू क्षेत्र में मानपुर, महू शहर, गवली पलासिया समेत कई क्षेत्रों के लिए भी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सांवेर विधानसभा क्षेत्र में सांवेर ब्लॉक की जिम्मेदारी विक्रम चौधरी, खुड़ैल उपब्लॉक की अर्जुन पटेल और पातलिया उपब्लॉक की राजेश चौहान समेत अन्य पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments