खुद को 500 रुपए रिश्वत देना नागवार लगा, मांग किए 1 करोड़

रायपुर। एक व्यक्ति को पंचायत सचिव द्वारा जन्म प्रमाण पत्र के लिए 500 रुपए मांगना इतना नागवार गुजरा कि उसने खुद अफसर बनने की ठान ली। यही नहीं वे IPS अफसर भी बन गए और उनकी पोस्टिंग छत्तीसगढ़ में हो गई। ट्रेनिंग के दौरान अब वे खुद एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में आरोपी बन गए। दरअसल IPS अधिकारी राहुल बंसल एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोपों में घिरे हैं। 

इस बीच उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर पर वायरल हो रहा है, जिसमें पंचायत सचिव को 500 रुपए की रिश्वत देना उन्हें खल गया था। यह वीडियो एक मॉक इंटरव्यू का है।2022 बैच के आईपीएस अधिकारी राहुल बंसल अभी ट्रेनिंग ले रहे हैं। 

छत्तीसगढ़ में उनकी तैनाती हैं। इस बीच उन पर एक करोड़ रुपए की रिश्वत लेने के आरोप लगे हैं। इन आरोपों की जांच चल रही है। इस बीच मॉक इंटरव्यू का वीडियो सुर्खियों में है। यह वीडियो यूपीएससी की परीक्षा पास करने से पहले रिकॉर्ड किया गया था। वीडियो में वह रिश्वतखोरी का विरोध करते दिख रहे हैं। हालांकि बंसल का कहना है कि पूरे आरोप आधारहीन है। मामला कोर्ट में है।

Post a Comment

0 Comments