सरकारी स्कूल में बच्चों को परोसा गया ऐसा खाना, वीडियो वायरल; दो शिक्षक निलंबित

 


उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के टड़ियावां विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय कोटरा में मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बच्चों को कथित तौर पर सूखे और जले हुए चावल परोसे जाते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने मामले की जांच कराई। जांच में मिड-डे मील की गुणवत्ता के साथ स्कूल में शिक्षण कार्य से जुड़ी कुछ खामियां भी सामने आईं। इसके बाद विभाग ने प्रधानाध्यापक राजेश कुमार और सहायक अध्यापक विनोद कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं, स्कूल में भोजन बनाने वाले रसोइयों को भी चेतावनी दी गई है।

जांच के दौरान स्कूल के शिक्षकों के बीच लंबे समय से विवाद की बात भी सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर विभागीय कार्रवाई की गई है।

Post a Comment

0 Comments