कटनी। भाजपा के एक विधायक से ही साइबर ठगों ने ठगी कर डाली। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है कि पैसा किस एकाउंट में ट्रांसफर हुआ। घटना विजयराघव गढ़ विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ हुई है।
कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट को कंपनी के डायरेक्टर के नाम से फोन आया और बताए गए एकाउंट नंबर में डेढ़ करोड़ रूपये ट्रांसफर करने को कहा। इस पर एकाउंटेंट ने रूपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में मालूम चला कि डायरेक्टर ने ऐसा फोन किया ही नहीं था। तुरंत साइबर सेल में शिकायत की गई और सेल ने जांच शुरू कर दी।

0 Comments