कोलकाता से भगवा रंग को लेकर विवाद का एक और मामला सामने आया है। Academy of Fine Arts के पुराने टिकट काउंटर को लेकर चल रहा विवाद अब नया मोड़ ले चुका है। कलाकारों और थिएटर से जुड़े लोगों द्वारा काउंटर को सफेद रंग किए जाने के एक दिन बाद ही इसे दोबारा भगवा रंग से रंग दिया गया।
दरअसल, करीब एक महीने पहले काउंटर को भगवा रंग से रंगे जाने के बाद कलाकारों और थिएटर कम्युनिटी के एक हिस्से ने आपत्ति जताई थी। 11 अगस्त को कलाकारों और थिएटरकर्मियों ने भगवा रंग हटाकर काउंटर को सफेद कर दिया था। इसके ठीक अगले दिन बीजेपी विधायक और अभिनेता रुद्रनील घोष की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काउंटर को फिर भगवा रंग से रंग दिया।
इस दौरान ‘जय श्री राम’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए जाने की भी रिपोर्ट है। पूरे विवाद ने कला और संस्कृति से जुड़े इस प्रतिष्ठित संस्थान में रंग को लेकर राजनीतिक टकराव का रूप ले लिया है।

0 Comments