बागेश्वर बाबा ने बताया उन्हें कैसी पत्नी चाहिए...

 


बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का एक इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। इंटरव्यू के दौरान उनसे जब पूछा गया कि उन्हें कैसी पत्नी चाहिए, तो उन्होंने अपनी पसंद को लेकर खुलकर बात की।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि उनकी पत्नी कहां से है, कौन है, क्या करती है या उसकी एजुकेशन कितनी है। उनके मुताबिक, जीवनसाथी चुनते समय इन चीजों से ज्यादा जरूरी आपसी समझ और सोच है।

उन्होंने कहा कि सौंदर्य से ज्यादा समझदारी आवश्यक है। उनके लिए पत्नी केवल जीवनसाथी नहीं, बल्कि ऐसी अर्धांगिनी होनी चाहिए जो उनके जीवन और परिवार को समझ सके।

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उन्हें ऐसी पत्नी चाहिए जो उनके मार्ग में बाधक नहीं, बल्कि साधक बने। यानी वह उनके विचारों, जिम्मेदारियों और जीवन के उद्देश्य को समझते हुए उनका साथ दे।

Post a Comment

0 Comments