नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘स्वराज’ को लेकर दिया गया भाषण चर्चा में है। राजीव गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित ‘हरा भरा स्वराज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि लोग अक्सर स्वराज को अंग्रेजी के शब्द ‘Freedom’ यानी आजादी से जोड़कर देखते हैं, जबकि दोनों का अर्थ अलग है।
राहुल गांधी ने कहा कि “स्वराज का मतलब स्व पर राज है।” उन्होंने इसे समझाने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उदाहरण दिया। राहुल ने कहा कि अगर अमेरिका में लोगों से पूछा जाए कि “Is Trump a free man?” तो लोग कहेंगे कि हां, वह स्वतंत्र व्यक्ति हैं। लेकिन अगर पूछा जाए कि “क्या ट्रंप स्व पर राज करते हैं?” तो इसका जवाब अलग होगा।
राहुल गांधी ने इसके बाद महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि करीब 70-80 साल पहले अगर जेल में बंद गांधी जी से पूछा जाता कि “Are you free?”, तो उनका जवाब होता कि वे जेल में हैं, इसलिए स्वतंत्र नहीं हैं। लेकिन इसके बावजूद वे कहते कि “मैं स्व पर राज करता हूं।”
राहुल गांधी ने कहा कि ‘स्वराज’ और ‘फ्रीडम’ दो अलग अवधारणाएं हैं और दोनों को एक नहीं समझना चाहिए। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

0 Comments