कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में शुक्रवार रात दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक महिला ने अपने पति की बेदर्दी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, पिहोवा रोड क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाले 40 वर्षीय राजेश की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना के बाद उसकी पत्नी बिमला ने कथित तौर पर पहली मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर का रहने वाला था और अपनी पत्नी बिमला के साथ पिहोवा रोड स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर किराये से रहता था। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। घटना वाली रात भी दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। अचानक किसी के गिरने की आवाज आई। जब आसपास के लोग बाहर पहुंचे तो बिमला सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी मिली। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद लोग ऊपर कमरे में पहुंचे तो वहां राजेश खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। पुलिस विमला के होश में आने का इंतजार कर रही है ताकि हत्या के कारण का पता लगाया जा सके।

0 Comments