शकर के साथ–साथ अब महंगाई के दौर में प्याज ने भी रुलाने की तैयारी कर ली है। प्याज के दाम लगातार बेलगाम होते जा रहे हैं। इसका बड़ा कारण मांग और आपूर्ति में एक बड़ा अंतर आना है। कुछ महीने पहले तक प्याज 5 से 10 रुपए किलो में बिक रहा था, लेकिन अब इसके दाम 60 रुपए प्रतिकिलो तक पहुंच गए है। अगर यही हालात रहे तो जल्द ही प्याज के दाम 80 रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं।

0 Comments