पूर्व मुख्यमंत्री को कोर्ट की फटकार



भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। एक मानहानि मामले में भोपाल की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उन पर जुर्माना लगाया है। विदित है कि व्यापमं कांड को लेकर दिग्विजय सिंह ने सांसद विष्णु दत्त शर्मा पर झूठे आरोप लगाए दें जिसको लेकर वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। कोर्ट ने दिग्विजय सिंह पर एक हजार का जुर्माना लगाते हुए फटकार लगाई। अदालत ने दिग्विजय सिंह को सख्त आदेश दिया है कि वे अगली सुनवाई पर कोर्ट में पेश हों।

Post a Comment

0 Comments