इंदौर। नगर पंचायत चुनावों के साथ–साथ इंदौर में खाली पड़ी दो पार्षद सीटों के लिए भी उपचुनाव होंगे। यानी अगले साल होने वाले नगर निगम चुनाव के पहले कांग्रेस और भाजपा उपचुनाव के रण में उतरेगी। चूंकि दिनों सीटें कांग्रेस पार्षदों की है, इसलिए यहां से भाजपा के लिए चुनाव जीतना चुनौती तो है ही, वहीं कांग्रेस को भी अपनी सीटें बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 58 और 60 में कांग्रेस पार्षदों को हटाने के बाद उपचुनाव की घोषणा की गई है। वार्ड 50 में अनवर कादरी को लव जिहाद फंडिंग के मामले में हटाया गया था तो वार्ड 60 में सुनेहरा अंसारी का निर्वाचन शून्य कर दिया गया था। 8 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 15 सितंबर को नामांकन भरने की आखरी तारीख रहेगी। मतदान 29 सितंबर को तो मतगणना 3 अक्टूबर को होगी। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों में से कौन–कौन सी सीट भाजपा–कांग्रेस के हाथों में आती है।

0 Comments