निर्भया के बाद भी नहीं बदली तस्वीर? चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप

 


ग्रेटर नोएडा के परी चौक से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलती स्लीपर बस में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की रात की बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छात्रा तेज बारिश और अंधेरे के कारण रास्ता भटक गई थी और परी चौक पर मदद के लिए एक खाली स्लीपर बस में बैठी थी। आरोप है कि बस चालक और कंडक्टर ने उसे नोएडा सेक्टर-63 पहुंचाने का भरोसा दिया, लेकिन बस चलने के बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के अनुसार, बस करीब 47 किलोमीटर का सफर तय कर कश्मीरी गेट पहुंची, जहां आरोपियों ने छात्रा को छोड़ दिया। CCTV फुटेज की मदद से पुलिस ने बस की पहचान की और चालक कुलदीप तथा कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार कर लिया। बस को फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना ने दिल्ली-NCR में महिलाओं और नाबालिगों की सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

Post a Comment

0 Comments