मस्जिद में चले चाकू, मौलवी की मौत



गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले में मस्जिद के अंदर एक मौलवी की चाकू मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में अरना बाजार स्थित मस्जिद में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, निर्धारित समय पर जब मौलवी की ओर से अजान नहीं दी गई तो लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कुछ लोग मस्जिद पहुंचे। मस्जिद के अंदर जाने पर वहां मौलवी का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। 

शव को देखते ही लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।  सूचना मिलते ही उचकागांव थानाध्यक्ष धर्मेंद्र के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल की बारीकी से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ शुरू कर दी है। 

हत्या के पीछे की वजह क्या है और वारदात को किसने अंजाम दिया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है। घटना की गंभीरता को देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जिले के कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।

Post a Comment

0 Comments