प्रदेश के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट


भोपाल। मध्यप्रदेश में अभी मानसून की एक्टिविटी फिर तेज होने वाली है। जबलपुर से लेकर बालाघाट तक आज तेज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में भी आज बारिश होगी तो दतिया में तेज बारिश की वजह से जगह–जगह पानी भरा हुआ है।

 मंडला और शाहडोल में भी बारिश ने हालात बिगाड़ रखे हैं। मेहर में तेज बारिश में 3 युवकों के बहने की संभावना है। कुल मिलाकर इन क्षेत्रों में जनजीवन पर असर पड़ रहा है।

Post a Comment

0 Comments