जिसका अंतिम संस्कार किया, वह जिंदा लौट आया



छत्तीसगढ़। जिस युवक का अंतिम संस्कार कर पारिवार वाले मातम मना रहे थे, वह तो जिंदा लौट आया। परिवार को कुछ समझ नहीं आया। बाद में युवक से बात की तो कहानी कुछ और निकली, लेकिन जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया, वह कौन था यह पहेली बन गया। अब गेंद पुलिस के पाले में है, उसके सामने मृत व्यक्ति की पहचान करना चुनौती बन गई है। दरअसल छत्तीसगढ़ के धमतरी में रहने वाला मोतीलाल विश्वकर्मा तीन सप्ताह पहले घर से लापता हो गया था। 

उसकी तलाश की जा रही थी। 28 जुलाई को पुलिस ने एक शव मरमद किया था। शव काफी बेकार हालत में था, लेकिन मोतीलाल के परिवार वालों ने उसे पहचान लिया। पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया और उसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। 14 अगस्त को मोतीलाल घर लौटा तो सब आश्चर्यचकित रह गए। उसने अपने साथ हुई आपबीती परिवार वालों को बताई। अब पुलिस उस शव के बारे में पता लगा रही है, जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।


Post a Comment

0 Comments