सागर। सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालना एक युवक को कुछ ज्यादा ही भारी पड़ गया। पुलिस उसकी प्रोफाइल देखकर उसके घर पहुंची तो तलाशी के दौरान ऐसा कुछ देखा कि पुलिस के होश भी उड़ गए।
मामला सागर जिले के सुर्खी का है जहां रहने वाले ऑटो ड्राइवर सौरभ अहिरवार ने एक पिस्तौल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो डाली थी, लेकिन पुलिस जब उसे ट्रेस कर उसके घर कार्रवाई करने की तैयारी की और उसके घर तलाशी लेने पहुंचे तो वहां उन्हें चार बैगों में भरे तीन करोड रुपए मिल गए। पुलिस ने जब युवक से पूछा कि यह रुपए किसके हैं तो पहले तो वह जवाब नहीं दे पाया, लेकिन बाद में कहा कि यह रुपए उसके रिश्तेदार ने यहां रखे हैं।

0 Comments