भोपाल। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में इस बार कुछ नया होने वाला है। आगामी रक्षाबंधन को देखते हुए राज्य सरकार लाड़ली बहनाओं को अतिरिक्त राशि का तोहफा दे सकती है। फिलहाल लाड़ली बहनाओं के खातों में 1500 रुपये प्रतिमाह की राशि आती है। इस बार सरकार 250 रुपए अतिरिक्त दे सकती है।
सरकार अभी तक इस योजना में 56 हजार करोड़ की राशि 38 किश्तों के माध्यम से लाड़ली बहनाओं के खातों में जमा कर चुकी है।

0 Comments