एक बार फिर चलेगी खड़की स्पेशल ट्रेन



रेलवे ने फिर इंदौर से खड़की के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन लोनावला के पास खड़की स्टेशन तक चलाई जाती है। 

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार,

 ट्रेन संख्या 09324 इंदौर- खडकी स्पेशल को 26 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09323 खडकी – इंदौर स्पेशल को 27 अगस्त, 2026 तक विस्तारित किया गया है।इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्‍थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी। इंदौर से यह ट्रेन देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, बड़ौदा, सूरत, वसई रोड, कल्याण, लोनावला होते हुए खड़की स्टेशन पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments