भारतीयों की बल्ले-बल्ले, एक दिन...8 स्वर्ण




खेल के इतिहास में पहली बार भारतीय खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले हो गई। ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 8 स्वर्ण पदक अपने देश के नाम कर इतिहास बना दिया। 

इसमें जैस्मिन लंबोरिया 57 किलोग्राम, प्रीति पवार 54 किलोग्राम, साक्षी चौधरी 51 किलोग्राम, प्रिया घनघस 60 किलोग्राम, अरुंधति चौधरी 70 किलोग्राम, सचिन सिवाच 60 किलोग्राम, अंकुश पंघाल 80 किलोग्राम के वर्ग में गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहे। 

8 गोल्ड मेडल में से 6 गोल्ड मेडल केवल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं। इनमें भी पांच खिलाड़ी भिवानी शहर के है।शनिवार का दिन भारतीय खेल के लिए एक यादगार दिन रहा, जिसमें 8 गोल्ड मेडल के साथ-साथ पांच सिल्वर और तीन ब्रांज मेडल भी जीते हैं।

एक तरह से कल 16 मेडल भारतीयों ने अपने नाम किए हैं। बॉक्सिंग में सर्वाधिक 7 गोल्ड मेडल जीते गए हैं। यह अपने आप में बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। बॉक्सिंग के गेम में 96 साल के इतिहास में पहली बार भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

Post a Comment

0 Comments