भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर सड़को पर उतरे छात्र; बनेगा दूसरा जंतर-मंतर?

नीलम पार्क में शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी, भूख हड़ताल पर बैठे अभ्यर्थी की बिगड़ी तबीयत


भोपाल के नीलम पार्क में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती 2025 में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को चौथे दिन भी जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे अभ्यर्थी भर्ती में रिक्त पदों को शामिल कर पदों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। 

आंदोलन के दौरान नरेंद्र राजपूत भूख हड़ताल पर बैठे हैं। करीब 90 घंटे से अन्न-जल त्यागने के बाद सोमवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रही है। 

अभ्यर्थियों की मांग है कि वर्ग-2 में प्रत्येक विषय के 3 हजार पद बढ़ाए जाएं, वर्ग-3 में पदों की संख्या 25 हजार की जाए और रिक्त पदों को इसी भर्ती में जोड़कर दूसरी काउंसलिंग कराई जाए। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। 

Post a Comment

0 Comments