विधायक की फर्म से डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी, मुंबई से स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार


कटनी। विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की फर्म से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में रंगनाथ नगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुंबई से स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो डायरेक्टरों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि ठगी की रकम में से करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये इसी कंपनी के खाते में ट्रांसफर किए गए थे।

पुलिस को आशंका है कि स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पीछे ठगी का कोई अन्य मुख्य सरगना भी हो सकता है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी हुई है। रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिजवान मलिक पिता महबूब अली, निवासी पालघर, महाराष्ट्र तथा मो. अब्दुल जब्बार उर्फ साहिल पिता अब्दुल गफ्फार, निवासी पालघर, नाला सुपारा, थाना वेस्ट, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

इस मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं ग्वालियर के सिपरी क्षेत्र से गिरफ्तार किए गए आरोपी दीपक यादव को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कुछ टीमों को दूसरे जिलों के लिए रवाना किया है।

Post a Comment

0 Comments