रायपुर। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम टेहका में रहने वाले युवक ने 50 लाख रुपए जीतकर खिताब अपने नाम किया। वे डेढ़ लाख की नौकरी छोड़ IAS की तैयारी की। यही उनका सपना है। कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में वे सबसे अधिक राशि जीतने वाले युवा बने हैं। टेहका ग्राम के निवासी 23 वर्षीय योगेश साहू ने टीवी के चर्चित क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 18 में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हालांकि, इसके बाद उनके सामने 1 करोड़ रुपए का सवाल आया, लेकिन उन्होंने जोखिम लेने के बजाय गेम क्विट करने का फैसला किया और 50 लाख रुपए लेकर शो से बाहर हो गए।

0 Comments