इंदौर में नहीं बढ़ेंगे 1 सितंबर से दूध के भाव



इंदौर। दूध विक्रेता संघ की बैठक संघ अध्यक्ष भारत मथुरावाला की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमे दूध की गुणवत्ता सुधारने एवं वर्तमान में प्राकृतिक परिस्थिया और दूध की उत्पादन लागत मुल्य पर विशेष चर्चा हुई जिसमे यह तय किया गया कि दूध का बंदी भाव अभी यथावत रहेगा। मथुरवाला ने बताया कि दूध विक्रेता व्यापारी आज भी उत्पादक को 8.90/-प्र.फेट अर्थात साँची दूध संघ से 20 पैसे प्रति फेट अर्थात प्रति लीटर 1.20/- ज़्यादा दूध उत्पादकों को दे रहे है। 

संघ ने यह सुनिश्चित किया है कि यदि प्राकृतिक परिस्थिया एवं पशुआहार के भाव प्रतिकूल रहा तो संघ भावो पर पुनः विचार करेगा। अतः संघ ने यह निर्णय लिया है कि दूध के बन्दी भाव 62/- प्र ली एवं दुकानों पर खुल्ले दूध का भाव 65/- प्र ली रहेगा अतः दूध के भाव यथावत रहेंगे..।

Post a Comment

0 Comments