इमरती ने कान में कुछ कहा और राजनीति में हलचल मच गई


ओरछा। यहां चल रही भाजपा कार्यसमिति की बैठक में इमरती देवी और कृष्णा गौर के गले मिलने के बाद इमरती ने उनके कान में कुछ कहा और प्रदेश की राजनीति में गर्माहट आ गई। दरअसल इमरती ने कृष्णा गौर को देखकर उन्हें कहा कि मंत्रीजी बड़े दिनों में मिली हो। मैं कहती हूं राजा राम आपको मुख्यमंत्री बना दें। कृष्णा गौर भी खुश हो गई और उन्होंने भी इमरती के कानों में कुछ कहा। बस फिर क्या था प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। वैसे इमरती अपने बयानों के कारण हमेशा सुर्खियों में रही हैं। अब इस घटना के बाद प्रदेश की राजनीति में कितनी गर्माहट आएगी ये वक्त ही बताएगा।

Post a Comment

0 Comments