भोपाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav ने पुलिस विभाग में 9,662 नए पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस प्रक्रिया के तहत आरक्षक, सूबेदार और उप-निरीक्षक (SI) के पदों पर चयन किया जाएगा। गृह विभाग द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति के बाद, कर्मचारी चयन मंडल (ESB) जल्द ही विस्तृत विज्ञापन जारी करेगा। अभी तक जो पद स्वीकृत किए गए हैं उसमें आरक्षक (कांस्टेबल जीडी) के पद 7,500 पद, आरक्षक (ड्राइवर) के 1,000 पद, सूबेदार व उप-निरीक्षक (SI) के 507 पद, स्टेनो कैडर व अन्य के 655 पद भरे जाएंगे।
0 Comments