सीएम Mohan Yadav ने खुद बनाई चाय

 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार शाम चंद्रशेखर आजाद नगर (आलीराजपुर) से इंदौर लौटते समय राजगढ़ स्थित श्री चारभुजा रेस्टोरेंट पर अचानक अपना काफिला रुकवाया। यहां उन्होंने आम लोगों से मुलाकात की और अपने सहज अंदाज से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मुख्यमंत्री ने रेस्टोरेंट में खुद अपने हाथों से चाय बनाई और पारंपरिक कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया। इसके बाद उन्होंने अपने काफिले में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों को भी अपने हाथों से चाय परोसी तथा उनसे आत्मीय बातचीत की।

मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से रेस्टोरेंट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया और इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए।

Post a Comment

0 Comments