भोपाल|
भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। उनके साथ-साथ आरक्षक नंदकिशोर को भी सस्पेंड किया है। एक युवक ने थाना प्रभारी शर्मा के खिलाफ शिकायत की थी कि शर्मा के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। युवक ने पुलिस कमिश्नर को कुछ सबूत भी सौंपे थे l इसी आधार पर पुलिस कमिश्नर ने आज यह कार्रवाई की है। वहीं आरक्षक नंदकिशोर को भी पूरे मामले की जानकारी थी इसलिए उसे भी सस्पेंड किया गया है। कमिश्नर विकास सेहवाल ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी और उसी के आधार पर उन्होंने जांच में प्रथम दृष्टया थाना प्रभारी को दोषी पाया था।

0 Comments