NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी का तबादला कर उन्हें पंचायती राज मंत्रालय भेज दिया गया है। उनकी जगह वरिष्ठ आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है।
सरकार के इस फैसले को NEET विवाद के बीच अहम प्रशासनिक कदम माना जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से जारी आदेश में तबादले की वजह नहीं बताई गई है। वहीं, छात्र संगठन और विपक्ष लगातार NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

0 Comments