इंदौर में 3 अगस्त को लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला, 300 से ज्यादा नौकरियों का मौका

 


इंदौर। युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, इनोवेशन और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय इंदौर द्वारा 3 अगस्त को एक दिवसीय “युवा संगम” रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आईटीआई परदेशीपुरा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

मेले में कई प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगी और 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, वीडियो एडिटर, कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव, स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेस मैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग, लॉजिस्टिक्स और आईटीआई ट्रेड से जुड़े विभिन्न पद शामिल हैं।

18 से 35 वर्ष आयु के 8वीं पास से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई और डिप्लोमा धारक युवा इस मेले में भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे। मेले में रोजगार के साथ स्वरोजगार के लिए ऋण प्रक्रिया और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।


(यह फोटो Ai जेनरेटेड है)

Post a Comment

0 Comments