इंदौर। शहर में जंगली हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने वन विभाग को सख्त निर्देश जारी किए हैं। 28 जुलाई 2026 को जारी पत्र में वन मंडलाधिकारी, वन मंडल को कहा गया है कि हाल ही में चंदन नगर थाना क्षेत्र में हाथी के हमले से एक व्यक्ति की मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए।
पत्र में कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में लगातार हाथियों की मूवमेंट देखी जा रही है, जिससे जनहानि का खतरा बढ़ गया है। कलेक्टर ने वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम और अन्य प्रभावी प्रावधानों के तहत दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
साथ ही, वन विभाग से इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत प्रतिवेदन भी कलेक्टर कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।

0 Comments