रतलाम। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से चलने वाली डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित किये गये हैं। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल को 1 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

0 Comments