इंदौर में Segregation Selfie अभियान को मिला जनसमर्थन, 4 लाख से ज्यादा सेल्फी हुईं अपलोड


इंदौर में स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा Segregation Selfie अभियान तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वीडियो जारी कर बताया कि शहर में अब तक 4 लाख से अधिक Segregation Selfies सोशल मीडिया पर अपलोड की जा चुकी हैं। उन्होंने इस उपलब्धि पर शहरवासियों का आभार जताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान से जुड़ने की अपील की।

महापौर ने कहा कि नागरिक अपने सफाई मित्रों के साथ सूखे और गीले कचरे के पृथक्करण (Segregation at Source) की सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें। उनका कहना है कि यह अभियान केवल स्वच्छता का संदेश देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर को सबसे अधिक Segregation Selfies का नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस जनभागीदारी अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया।




इस दौरान वार्ड क्र.47 के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने भी इस अभियान में अपना योगदान देते हुए अपनी सेल्फी साझा की।

Post a Comment

0 Comments