राजनांदगांव में पुरानी रंजिश में हत्या: डोंगरगढ़ में चाकूबाजी

 


राजनांदगांव, छत्तीसगढ़। डोंगरगढ़ शहर के कश्मीरी पारा में पुरानी रंजिश के चलते हुई चाकूबाजी में युवक धनु यादव उर्फ धनेश की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अभय निषाद को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, शाहरुख खान ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने भाई फारुख खान, दोस्त सुमित विश्वकर्मा उर्फ बोंगो और धनु यादव के साथ कश्मीरी पारा में मौजूद था। इसी दौरान आरोपी अभय निषाद डंडा लेकर पहुंचा और विवाद के बाद हमला कर दिया।

हमले के दौरान चाकू लगने से धनु यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments