इंदौर जिला कोर्ट में कथित फर्जी वकील पकड़ाया, अधिवक्ताओं ने पुलिस को सौंपा


इंदौर। जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को एक व्यक्ति के कथित रूप से फर्जी वकील बनकर घूमने का मामला सामने आया। संदेह होने पर अधिवक्ताओं ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद एमजी रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके दस्तावेजों व पहचान की जांच की जा रही है। जांच में तथ्यों की पुष्टि होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मामले के बाद इंदौर अभिभाषक संघ ने भी सख्ती दिखाई है। संघ का कहना है कि न्यायालय परिसर में बिना वैध पहचान के वकील बनकर काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में भी ऐसे मामलों पर नजर रखी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments