फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार, एक युवक पर अपनी 65 वर्षीय मां की सिलबट्टे से हमला कर हत्या करने का आरोप है। वारदात के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन पर भी आरोपी ने हमला किया, लेकिन वह कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाने में सफल रही।
घटना के बाद शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आएगा।

0 Comments