दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी बोले...मेरे साथ विश्वासघात हुआ, बयान से राजनीति हलचल तेज


दतिया उपचुनाव निपटने के बाद अब प्रत्याशियों ने मुंह खोलने शुरू कर दिए है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने सीधे-सीधे अपनी ही पार्टी के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ भीतरघात किया और उन लोगों को फंडिंग भी की जो उन्हें हराना चाहते थे। 

इतने गंभीर आरोप के बाद कांग्रेस में हलचल मच गई है। घनश्याम सिंह ने सीधी-सीधे यह भी कहा कि राजेंद्र भारती ने भ्रष्टाचार की पिच तैयार की थी और बैंक घोटाला किया था। 

इस मामले में राजेंद्र भारती ने पलटवार किया और कहा कि अगर उन्होंने ऐसा आरोप लगाया तो यह गलत है और असत्य है। वे बताएं कि नरोत्तम मिश्रा ने उनका चुनाव लड़ा है या नहीं? 

अब दोनों कांग्रेस नेताओं के बीच हुए इस विवाद के बाद कांग्रेस और भाजपा की राजनीति में भी हलचल मच गई है। फिलहाल तो सबकी निगाहें 3 अगस्त को आने वाले चुनाव परिणाम पर है। अगर कांग्रेस के साथ कुछ गलत होता है तो घनश्याम सिंह के आरोप सही माने जाएंगे।

Post a Comment

0 Comments