CJP से मुलाकात के बाद जेपी नड्डा का बड़ा बयान- "हमने उनकी 3 मांगें और 5 मुद्दों पर सुनी बात"



नई दिल्ली। NEET पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे CJP आंदोलन के बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद बयान दिया है। नड्डा ने कहा कि सरकार ने CJP की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी तीन प्रमुख मांगों और पांच अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। 

नड्डा ने कहा कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई। सरकार सभी विषयों पर विचार करेगी और उचित स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की। 

वहीं CJP की ओर से कहा गया है कि उनकी मुख्य मांगों पर अभी कोई ठोस फैसला नहीं हुआ है। संगठन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे समेत अपनी मांगों पर कायम है और आंदोलन जारी रखने की बात कही है। 

इससे पहले सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म कर दी थी।

Post a Comment

0 Comments